युवती सेदुष्कर्म का आरोपी प्रधानाध्यापक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। एसआई प्रतिमा भट्ट ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इधर, प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोपी को संगठन से बाहर कर दिया।
आरोपी प्रधानाध्यापक सूरज लोबियाल प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला कोषाध्यक्ष है। संघ के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि आरोपी शिक्षक का पक्ष जानने के लिए उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन स्विच ऑफ मिला। अन्य माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बैठक में आरोपी शिक्षक को संगठन और प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन जिला मंत्री बलवंत कालाकोटी ने किया।
बैठक में चंद्रशेखर कांडपाल, नीमा वर्मा, यशवंत पंडा, हेम चंद्र पांडे, भुवन ममगाई, दीपक रावत, नवीन मिश्रा, दीपा रावतख् राजेंद्र देव, मोहन सती, प्रेम सिंह कोरंगा और पूरन जोशी आदि थे।