फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिका के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कालिका के जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे के सहारे लटका मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोल्फ मैदान से एक किमी दूर जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं को यह शव दिखाई दिया। सूचना के बाद पहुंची राजस्व पुलिस ने शव की शिनाख्त रानीखेत नई बस्ती निवासी हरीश राम के रूप में की। राजस्व पुलिस ने शव का शुक्रवार की देर शाम पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत राजकीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर बाद कालिका गोल्फ मैदान के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं को एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटकता दिखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। देर शाम राजस्व पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान नई बस्ती निवासी हरीश राम पुत्र भीम राम 40 वर्ष के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी देर रात मौके पर पहुुंचे। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को यहां राजकीय अस्पताल भेज दिया है। बताया गया है हरीश राम मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने फांसी का फंदा क्यों लगाया इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। ना ही परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें