फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर के नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोड़ी लेकर जा रहा टिप्पर शुक्रवार तड़के गैराड़ बैंड के निकट अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ, फायर और आपदा की टीम राहत कार्य के लिए पहुंची, लेकिन तब तक टिप्पर के नीचे आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सुरेश राम(41) पुत्र पूरन राम निवासी तल्ली कैंची नैनीताल टिप्पर संख्या यूके 04सीए-9827 में रोड़ी लेकर झिरौली की तरफ जा रहा था, लेकिन गैराड़ मंदिर के पास मोड़ में टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक रॉय समेत आपदा, एसडीआरएफ और फायर की टीम राहत कार्य के लिए पहुंची। तब तक चालक सुरेश राम की टिप्पर के नीचे आने से मौत हो चुकी थी। सूचना देने के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें