फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर चला रहा था बस, गिरफ्तार किया, बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पुलिस ने शराब पीकर बस चलाने के आरोप में चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को सीज कर दिया। बस में सवार यात्रियों को टैक्सियों से गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन

यात्रियों की जिंदगी की परवाह किए बिना कुछ चालक नशे की हालत में गाड़ियों को दौड़ा रहा हैं। शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामनगर से जोशीमठ जा रही जीएमओयू की बस (यूके 04 पीए 0417) का चालक राकेश मोहन शराब पीकर धुत मिला। बस चालक का मेडिकल कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के मुताबिक बस को सीज कर लिया गया है और चालक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। थानाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि बस सवार यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए उन्हें टैक्सियों से गंतव्य को भेजा गया है। कुछ यात्री दूसरी बसों से भी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें