फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप सड़क पर पलटा, नेपाली मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। एक पिकप डोल क्षेत्र में विष्णु मंदिर के पास कच्ची रोड में पलट गई। जिनमें एक नेपाली मजदूर की दबकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पिकप डोल इलाके से कच्ची लकड़ी लादकर लमगड़ा की तरफ आ रहा था। बताया गया है कि विष्णु मंदिर के पास पिकप कच्ची रोड में पलट गया।

दुर्घटना में एक नेेपाली मजदूर नैन सिंह की दबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दो घायल नेपाली मजदूरों मिलन और बुद्धि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा पहुंचाया।
विज्ञापन


दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन बताया गया है कि ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें