फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं सुरेश के हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कठपुड़िया के निकट देवलीखान में एक ग्रामीण की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लोगों का आरोप है कि राजस्व पुलिस हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खास प्रयास नहीं कर रही है और अभी तक उनके संभावित अड्डों में तलाशी नहीं ली गई है। लोगों का कहना है कि रेगुलर पुलिस की मदद लेकर हत्यारों को शीघ्र जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि देवलीखान निवासी सुरेश चंद्र जोशी (38) पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी की लाश उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुई थी। बाद में मृतक सुरेश की पत्नी ने राजस्व पुलिस के सामने सच उगल दिया। पति की हत्या की साजिश रचने वाली महिला के कुछ लोगों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर उसकी अपने पति के साथ भी झगड़ा हुआ करता था। बीती मंगलवार रात उसने अपने करीबी दो युवकों को घर पर बुलाया।

दोनों ने सुरेश को दबोच लिया और तार से गला घोंटकर हत्या कर दी और रात में शव घर से कुछ दूर खेत में फेंक दिया। इस मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी महिला नेहा देवी को शनिवार को धारा 302 और 201 के तहत जेल भेज दिया था, लेकिन हत्या करने वाले दोनों युवक राजस्व पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल जाने के बावजूद राजस्व पुलिस की टीमों ने आरोपियों की तलाशी के लिए संभावित अड्डों में छापेमारी तक नहीं की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है जिससे हत्यारे सरेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जरूरत पड़े तो इसके लिए रेगुलर पुलिस की मदद भी ली जानी चाहिए। इधर राजस्व उपनिरीक्षक डीएस बिरौड़िया ने बताया कि एक आरोपी बसर निवासी गोलू गांव से फरार है जबकि इस मामले में जेल भेजी गई नेहा का रिश्ते के भतीजे सोनू की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें