फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर की मिली भगत से ग्राहक के खाते से निकल गए 2.11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर की मिलीभगत से खाते से निकाले 2.11 लाख
विज्ञापन


गोंडा। बगैर हस्ताक्षर और चेक बुक के ही ग्राहक के खाते से दो लाख से अधिक रुपये निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर तरबगंज पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

स्टेट बैंक की शाखा तरबगंज में ग्राम पंचायत महादेवा निवासी सरकारी अध्यापक आशुतोष कुमार पांडेय पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा तरबगंज में पैसा निकालने के लिए पहुंचे और जब उन्होंने विड्रॉल भरा तब पता चला उनके खाते में मात्र 108 रुपया शेष है।
विज्ञापन


उनके खाते से दो लाख 11 हजार 18 रुपए पहले ही निकल चुके हैं। जब उन्होंने स्टेटमेंट निकाला तब पता चला कि 30 मई 2018 को 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। जिस खाते में ट्रांसफर किया गया वह खाता सुजीत कुमार यादव महेवा पूर्वी नैनी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के नाम है।

इतना ही नहीं 30 मई व 31 मई को एटीएम के माध्यम से सारे पैसे निकाल लिए गए हैं, जबकि आशुतोष पांडेय ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड और चेक बुक उनके पास है और वह बैंक भी नहीं गए।
विज्ञापन


फिर उनके खाते से पैसा ट्रांसफर बिना हस्ताक्षर के कैसे हो गया। इस संबंध में तरबगंज थाने में बैंक मैनेजर अंबिकेश्वर प्रसाद मिश्र और सुरजीत कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर दिया।

जिस पर थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि तरबगंज स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें