फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुनराठ गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनराठ गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने जहर खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी नहीं दी गई है। जहर खाने का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अर्जुनराठ गांव में सुनीता देवी (26) अपनी एक साल की पुत्री, सास और ससुर के साथ रहती थी। पति जगदीश सिंह मैदानी क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी करता है। सुनीता ने गत रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन सुनीता देवी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले गए। जहां डा. आनंद नारायण तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार खुशबू आर्या, पुलिस उप निरीक्षक विशन लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। मृतका का चार साल पहले विवाह हुआ था। उसका मायका भैसड़गांव में है। घटना का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें