फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों को पकड़ने को सर्विलांस की टीम भी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक दिसंबर को नंदादेवी बाजार के पास विनोद ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में न तो माल का पता लगा न चोरों का। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस की चार टीमें लगातार संदिग्धों को पकड़ने के साथ नगर में लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का सुराग हाथ नहीं आया है। पुलिस ने अब सर्विलांस टीम को भी इस काम में लगा दिया है।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने विनोद ज्वेलर्स की दुकान का दरवाजा उखाड़कर भीतर रखे ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन चुरा लिए थे। घटना करने वाले चोर इस दौरान बाजार और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैंद भी हुए हैं।

सीसीटीवी की क्लीपिंग में दिखाई दे रहे चोर की पहचान हालांकि अब तक नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करने के लिए इस बीच नगर में लगे कई सीसीटीवी खंगाल लिए हैं। जहां एक ओर रात को गश्त बढ़ा दी गई है वहीं दर्जनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें चोरों का पता लगाने के काम में जुटी हैं। दूसरी ओर चोरी का खुलासा नहीं होने और चोर के नहीं पकड़े जाने से व्यापारी वर्ग और आम जनता में भय बना हुआ है। इधर कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि चोरों की खोजबीन की जा रही है। सर्विलांस की टीम भी इस काम में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें