फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील बात करने और सोशल मीडिया में गलत मैसेज देने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में गलत मैसेज देने और फोन पर अश्लील बातें करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान किया है। खत्याड़ी निवासी एक व्यक्ति अपनी परिचित एक महिला के साथ फोन पर अश्लील बातें करने के साथ ही सोशल मीडिया में गलत मैसेज भेजकर परेशान करता था।
विज्ञापन


महिला ने कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। एसएसआई नीरज भाकुनी ने बताया कि उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज कराए गए। जिसके बाद आरोपी से भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं किए जाने को लेकर लिखित माफीनामा भी लिखवाया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा किसी प्रकार की अन्य कार्रवाई नहीं चाहने पर आरोपी को सोशल मीडिया के माध्यम से गलत संदेश देने पर पुलिस एक्ट के तहत 250 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें