फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फारेस्टर हत्या मामले की जांच रेगुलर पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी बाराकोट निवासी सेवानिवृत्त फारेस्टर दीवान सिंह की हत्या मामले में अभी तक केवल एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। बाकी दो अन्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। इधर क्षेत्र के लोगों की मांग पर जिलाधिकारी ने हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


मामला आठ जून की रात का है। 61 वर्षीय नैनी बाराकोट निवासी रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह पुत्र स्व. शोबन सिंह की तीन लोगों ने लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी थी। दीवान सिंह तब पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे। पूनाकोट के पास रात अधिक हो जाने पर वह अपने परिचित गोविंद सिंह की दुकान में रुक गए। दोनों दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये थे। गोविंद सिंह द्वारा राजस्व पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि रात करीब 10 बजे बिंतोला निवासी रवि मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया।

किसी बात को लेकर रवि मेहता और दीवान सिंह के बीच झड़प हो गई और झगड़ा बढ़ने पर रवि मेहता और उसके दोनों साथियों ने मिल कर दीवान सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिससे दीवान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


हत्या मामले में नौ जून को सिर्फ मुख्य आरोपी रवि मेहता की ही गिरफ्तारी हो सकी जबकि दो अन्य आरोपियों को राजस्व पुलिस नहीं पकड़ सकी। इधर ग्रामीणों की मांग के बाद जिलाधिकारी ने रेगुलर पुलिस को मामले की जांच सौंप दी है। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि रेगुलर पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें