रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटिया में दो अक्तूबर को तोड़फोड़ के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से लोगों में गुस्सा है। इसलिए एसडीएम गौरव चटवाल ने गांधी कुटीर सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को कुटिया का निरीक्षण किया।
लोगों ने उन्हें बताया कि वर्ष 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यहां तीन दिनी प्रवास पर पहुंचे थे और उन्होंने आजादी के लिए लोगों में जोश भरा था। इसलिए एसडीएम ने गांधी कुटिया वाली भूमि का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों से भी मिलान किया। लोगों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कार्रवाई न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट और समिति की मांगों को डीएम के सम्मुख रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, अपर मुख्य अधिकारी एलएम टम्टा, कैलाश पांडे, हीरा रावत, बसंत नेगी, मनोज पाठक आदि थे।