रानीखेत (अल्मोड़ा)। चमिनी गांव निवासी 45 वर्षीय बहादुर सिंह 20 दिसंबर को रिश्तेदार के घर रानीखेत आया था। उनके रिश्तेदार दीप नेगी ने बताया कि 20 दिसंबर को वह घर जाने की बात कहकर पैदल ही चमिनी के लिए निकल गया और रास्ता भटक गया। बताया गया है कि वह दिमागी रूप से भी अस्वस्थ है। उसी शाम पांच बजे उसे आखिरी बार द्वाराहाट में देखा गया था लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है। घर में बूढ़े मां-बाप आशंकित हैं। रिश्तेदार दीप ने द्वाराहाट थाने समेत राजस्व पुलिस में भी सूचना दी गई है। द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस भी तलाश में जुटी है। ब्यूरो