फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पॉक्सो एक्ट में वांछित को भतरौजखान पुलिस ने घट्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वैभव जोशी पुत्र हेम चंद्र जोशी निवासी एसजीएम नगर मुरादाबाद मूल निवासी मल्ला बिस्वा गनियाद्योली के खिलाफ धारा 376/504 व 3/4 के तहत राजस्व क्षेत्र चचरोटी तहसील स्याल्दे में मुकदमा पंजीकृत था।
विज्ञापन


बाद में विवेचना स्थानांतरित होकर भतरौजखान पुलिस के पास पहुंची। उपनिरीक्षक तरन्नुम सईद द्वारा मामले की विवेचना की गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से दोनों के बीच दोस्ती थी। आरोपी ने फायदा उठाते हुए मई-जून 2018 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि राजस्व क्षेत्र से मामला स्थानांतरित होकर 23 जनवरी को उनके पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें