फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा और बेरीनाग से भागकर आए दो प्रेमी जोड़े अल्मोड़ा में धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांडा बागेश्वर और पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग से भागकर आए दो प्रेमी जोड़े यहां दो स्थानों पर पकड़े गए। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। बाद में युवक-युवतियों के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक-युवती से पुलिस ने पूछताछ की। युवक-युवती ने खुद को चौकोड़ी बेड़ीनाग का निवासी बताया। पुलिस ने बेरीनाग थाना पुलिस से जानकारी ली। वहां से पता लगा कि युवती किसी युवक के साथ गायब है। इस बारे में वहां मामला दर्ज किया गया है। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को अल्मोड़ा बुलाकर उनके हवाले कर दिया। दूसरे मामले में एक युवक बाइक यूके 04-7956 में अपने साथ एक किशोरी को लेकर अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों अलग समुदाय के हैं। एसएसआई नीरज भाकुनी के मुताबिक किशोरी के परिजनों ने कमेड़ीदेवी (बागेश्वर) चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। बाद में किशोरी के परिजनों के साथ बागेश्वर पुलिस यहां पहुंच गई और किशोरी को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें