अल्मोड़ा। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अंकुर कांडपाल ने भनोली क्षेत्र के दसोला बड्यार और सिमलखेत क्षेत्र में पनार नदी में अवैध खनन तथा भनोली क्षेत्र में शराब तस्करी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि पनार नदी में अवैध रूप से खनन कर रेता निकाला जा रहा है। रात के समय दर्जनों चालक ट्रक के साथ नदी में पहुंचते हैं और खनन कर रेता को बाहर सप्लाई कर दिया जाता है। प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भनोली क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं है। इस कारण क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार भी फल-फूल रहा है। उन्होंने अवैध रेता खनन तथा शराब तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। ब्यूरो