फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलियर्ड में पुलिस से मारपीट के मामले में एक आरोपी का समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। बीते दिनों धारानौला में स्थित एक बिलियर्ड में चेकिंग के लिए गई पुलिस पर बिलियर्ड संचालक और उनके साथियों द्वारा मारपीट करने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरीश लोहनी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे भी जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि बीते दिनों धारानौला चौकी में तैनात उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामंत दो तीन पुलिस कर्मियों के साथ धारानौला स्थित बिलियर्ड प्वाइंट पहुंचे और वहां के संचालक से अभिलेख दिखाने को कहा। इस पर संचालक संजय लोहनी, गिरीश लोहनी समेत बिलियर्ड केंद्र में मौजूद उनके साथियों ने एसआई जीवन सिंह सामंत, चौकी इंचार्ज पुनीता बलौदी आदि के साथ मारपीट और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने संजय लोहनी समेत अन्य सात आरोपी गिरीश लोहनी निवासी धारानौला, चन्नू, शैलू, घनश्याम नगरकोटी, सागर, चक्षु तथा अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ ही धारा 147, 342, 332, 353, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने संजय लोहनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी गिरीश लोहनी ने भी न्यायालय में समर्पण कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में फिलहाल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि कुछ आरोपी फरार हैं और पुलिस अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें