फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को टक्कर मारने वाले मैक्स चालक का कोई पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीते बुधवार को बाड़ेछीना के निकट बाइक में टक्कर लगने से गणाईगंगोली निवासी एक व्यक्ति की मौत के मामले में दोषी मैक्स चालक के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार को गणाई गंगोली पिथौरागढ़ निवासी गिरीश चंद्र जोशी (40) पुत्र धर्मानंद जोशी बुधवार सुबह हल्द्वानी से बाइक यूके04-1504 में अपने 17 वर्षीय पुत्र भास्कर जोशी के साथ गणाई गंगोला को जा रहे थे।

बाड़ेछीना से आगे धौलछीना सेराघाट मार्ग में सुपई बैंड के पास सामने से आ रही मैक्स ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक और उसमें सवार पिता पुत्र छिटक कर सड़क से करीब 100 फुट नीचे जा गिरे। जिसमें गिरीश चंद्र जोशी की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद चालक मैक्स लेकर मौके से फरार हो गया। तब से इस मैक्स चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इधर मृतक गिरीश चंद्र जोशी के परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर टक्कर मारने वाली मैक्स का पता लगाकर दोषी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें