नगवाईं (मंडी)। पतोगी में गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 710 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे जब पुलिस टीम पतोगी में गश्त पर थी तो तो पद्म देव निवासी टेपर के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उप निरीक्षक यशपाल थाना औट मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।