फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां/अल्मोड़ा। घाट मोटर मार्ग पर ओखलगाड़ा के मोड़ पर बुधवार रात एक ट्रक के असंतुलित होकर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ओखलगाड़ा के समीप एक मोड़ पर बुधवार रात पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा की ओर आ रहा 10 टायरों वाला ट्रक यूपी 04-पीए- 6058 अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों लोगों ने दन्यां थाने में सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

रस्सी के सहारे पुलिस कर्मी खाई में उतरे। तब तक ट्रक चालक चंदन सिंह पुत्र भवान सिंह नैनीताल हाल निवासी हल्दूचौड़ की मौत हो चुकी थी जबकि क्लीनर सुनील कुमार पुत्र सुदामा निवासी बाखली गाजीपुर हादसे में बच गया। उप निरीक्षक निखिलेश बिष्ट ने बताया कि पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेजा है। रात में गहरी खाई से शव को निकालने वालों में एसआई निखिलेश सिंह बिष्ट के अलावा हवालदार बालकृष्ण, सिपाही राजेश भट्ट, पंकज रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें