फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही वृद्धा को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में माौत
विज्ञापन
मैनपुरी। कुर्रा में बेटी के घर आई वृद्धा को गुरुवार की सुबह सड़क पार करते समय किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी विधवा हरप्यारी जाटव (62) थाना कुर्रा क्षेत्र निवासी दामाद अवधेश के घर आई थीं। गुरुवार की सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर जा रहीं थीं। तभी सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कुछ देर उपचार के बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के दामाद अवधेश ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें