अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने 83 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन को भी सीज कर दिया है।
भतरौंजखान थाना उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पनियाली नाला से मर्चूला की तरफ वाहन संख्या यूके 06-क्यू- 9219 जायली को चेक किया गया।
वाहन मेें सवार मयंक वर्मा निवासी खालसा, काशीपुर और कृपाल सिंह निवासी रतुपुरा, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद हाल निवासी शंकरपुरी काशीपुर के पास 83 किलो गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोनों लोग गांजा सराईखेत से तस्करी कर हरिद्वार बाबाओं को बेचने ले जा रहे थे।