फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देघाट के गोलना में नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट के पास गोलना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की मां ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोलना गांव निवासी दीपक रिखाड़ी पुत्र शिव दत्त रिखाड़ी का विवाह करीब डेढ़ साल पहले आशा देवी (21) पुत्री लीलाधर निवासी ग्राम रतखेत पोस्ट आफिस जयंतेश्वर स्याल्दे के साथ विवाह हुआ था। आशा के मायके वालों का आरोप है कि उसका पति शुरू से ही उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार शाम को आशा अचानक अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिली। इस पर गांव के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका की मां देवकी देवी ने बुधवार शाम राजस्व पुलिस चौकी कुमालेश्वर में मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्व पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ धारा 498, 304, 302, 3/4 दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि मृतका के पति और ससुराल वाले पहले से ही मारपीट करते थे। इस कारण वह कुछ माह पहले भी मायके आई थी। तब भी उसने पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत की थी। राजस्व पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतका की एक नौ माह की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें