फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सोसाइटी पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एवरग्रीन एग्रो मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड से जुड़े खाता धारकों की शिकायत पर पुलिस ने सोसाइटी के प्रबंधक और एक दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा समृद्ध जीवन मल्टी स्टेट मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी के कर्ताधर्ता भी कार्यालय बंद करके लापता हो गए। इस सोसाइटी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों सोसाइटी के निवेशकों ने सोसाइटी के संचालकों पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एवरग्रीन एग्रो मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड से जुड़े कुछ निवेशकों और इसमें कार्यरत कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि सोसाइटी के प्रबंधक करीब 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करके भाग गए हैं। इसे लेकर उन्होंने पूर्व में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी थी। इधर, पुलिस कार्यालय से के मुताबिक सोसाइटी के प्रबंधक मोहम्मद फईम और 12 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक अन्य मामले में फैयाज हुसैन और किशन सिंह रावत ने समृद्ध जीवन मल्टीस्टेट मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इस सोसाइटी के संचालकों ने भी निवेशकों के 30-40 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया और अप्रैल में कार्यालय बंद करके लापता हो गए। एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें