फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी खुले रहे बैंक

Sun, 13 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नहीं सुधर सकी बैंकिंग सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बैंक खुले होने के कारण रविवार को भी सभी बैंकों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। करेंसी एक्सचेंज और पैसे निकालने को लेकर लोग दिन भर जद्दोजहद करते दिखाई दिए। रविवार होने के कारण बैंकों में अधिकारी, कर्मचारियों की लाइन ज्यादा दिखाई दी। कई लोगों को दो हजार का नया नोट तो मिला लेकिन कहते सुनाई दिए कि फायदा क्या छुट्टे न होने के कारण दो हजारिया नोट अभी कौन लेगा। 
विज्ञापन


    केंद्र सरकार और आरबीआई के निर्देश के बाद रविवार को भी सभी बैंक खुले रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण बैंकों में आम जनता के अलावा अधिकारी और कर्मचारी भी लाइन में खड़े दिखाई दिए, लेकिन फिर भी लोगों की मुश्किलें दूर नहीं हो सकी। बैंकों के बाहर लंबी लाइन और अंदर भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता था कि लोगों को पैसे की इस वक्त कितनी जरूरत है खासकर सहालग सीजन शुरू हो रहे हैं लोगों के पास शादी ब्याह में खर्चने को पैसा नहीं मिल पा रहा है।

वहीं मजदूर और ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों को भी फजीहत का सामना करने को मिला जब भीड़ देखकर कई लोग वापस चल दिए। इधर छोटे व्यापारियों को पैसे की किल्लत ने मायूस किया है। पुराने नोट लेने से इंकार करने और ग्राहकों को देने के लिए खुले पैसे न होने से दुकानदारी पर भी बुरा असर दिखाई दिया। कुछ व्यापारी चिर परिचित लोगों को उधारी का सामान देने में लगे रहे। 
विज्ञापन


एसबीआई और एचडीएफसी बैंक से कुछ लोगों को खुशी का मौका भी मिला जब दो हजार की नई करेंसी उनके हाथ में आई। नए नोट को कुछ देर निहारने के बाद लोगों ने उसे फिर जेब में यह कहते हुए रख लिया कि जब तक पांच सौ और सौ रुपए की करेंसी पर्याप्त रूप में बाजार में नहीं आ जाती दो हजार का नया नोट अभी काम नहीं कर पाएगा। 

चार दिन बाद भी नगर के कई बैंकों के एटीएम पैसा न होने के कारण बंद रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, केनरा, आईसीआईसीआई समेत कई बैंकों के एटीएम में पर्याप्त पैसा नहीं पहुंच सका। हालांकि एसबीआई और पीएनबी बैंकों के कुछ एटीएम जरूर खुले रहे लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण अधिकतर लोगों को पैसा नहीं मिल सका। जो लोग घंटे तीन घंटे लाइन में खड़े रहे सिर्फ वही लोग सीमित पैसा घर ले जा सके। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें