फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज होगा कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 26 केंद्र बनाए गए हैं। 10 केंद्रों में ड्राई रन किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टीकाकरण के लिए जिले में 26 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बेस और रानीखेत अस्पताल के अलाव हर ब्लॉक में दो-दो केंद्र स्थापित किए गए हैं।
एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 10 केंद्रों में ड्राई रन किया जाएगा। जिसमें मॉक ड्रिल की तरह ही टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पूर्व सभी चिकित्सा प्रभारियों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारियों के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षण मिल चुका है। पूर्वाभ्यास से किस तरह से टीकाकरण किया जाए, इसकी भी स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी मिल पाएगी। पहले चरण में पांच हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीककरण किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और राज्य स्तर की टीमें इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें