फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध जताया । उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नारी समाज का घोर अपमान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को ऐसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति को पद से हटाना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की महिला पर की गई इस तरह की टिप्पणी बेहद अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा महिला सशक्तीकरण की बात करती है और वहीं दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष भरी सभा में एक वरिष्ठ महिला नेता पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व को मामले का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, माया गैड़ा, गोपा नयाल, राधा तिवारी, हेमा तिवारी के अलावा वरिष्ठ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें