फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत सील एरिया में छह माह का बच्चा सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में सील किए गए जरूरी बाजार (मिनी कंटेनमेंट जोन) में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छह माह का एक बच्चा भी शामिल है। कंटेनमेंट जोन में अब तक 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। लगातार मामले बढ़ने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की टीम अब पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों लोगों को चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जरूरी बाजार में एक फार्मासिस्ट के पॉजिटिव आने के बाद दूसरे ही दिन एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मामले बढ़े और प्रशासन ने जरूरी बाजार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। वहां लोगों को सख्त होम क्वारंटीन कर सभी की कोरोना जांच की जा रही है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि बुधवार को जरूरी बाजार क्षेत्र में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर मजखाली भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव लोगों में छह माह का एक बच्चा भी शामिल है। इधर, शाम को रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर से लोगों में भय फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें