फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में खुली चार गैर जरूरी सामान की दुकानों को बंद कराया

विज्ञापन
अल्मोड़ा में चाय की दुकान को बंद कराते कोतवाल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में उड़ी अफवाह के बाद लॉकडाउन में ढील के दौरान नगर के बाजार में चार गैर जरूरी सामान की दुकानें खुल गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने चारों दुकानों को बंद कराया। इधर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान दुकानों में लोग एक दूसरे के नजदीक खड़े होकर खरीदारी करते रहे। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दो गिफ्ट सेंटर, एक चाय और एक रेडीमेड वस्त्र की दुकान खुली मिली। पुलिस ने चारों दुकानदारों से पूछताछ की। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें गैर जरूरी सामान की दुकान खुलने की छूट मिलने की सूचना मिली।
अधिकारियों ने बताया कि अति आवश्यक दुकानों के अलावा अभी गैर जरूरी दुकानों को छूट नहीं मिली है। पुलिस ने चारों दुकानों को बंद कराया और दुकानदारों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कुछ सब्जी और फल विक्रेता दस्ताने और मास्क पहने बिना ही सब्जी, फल बेच रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे फल, सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी। टीम में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार संजय कुमार कोहली, अरुण कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें