रेल मार्ग निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
टनकपुर बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने लोस चुनाव से पूर्व टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का काम शुरू होने की मांग की है। समिति की बैठक रविवार को तहसील परिसर में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन ब्रिटिश काल 1882 में प्रस्तावित और 1912 में सर्वे, फिर केंद्र सरकार ने 2006, 2008, 2009-10 में सर्वे और 2010-11 में राष्ट्रीय परियोजना में शामिल हुई। अब लोक सभा चुनाव से पूर्व इस रेल लाइन का काम शुरू होना चाहिए।
इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के यात्रियों को लाभ मिल सके। उन्होंने जिले में विकास प्राधिकरण को पुरजोर विरोध करने पर भी सहमति बनी। साथ ही बैठक में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और केंद्र सरकार से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। यह तय हुआ कि समिति की अगली बैठक 31 मार्च 2019 को होगी। बैठक में नीमा दफौटी, गीता रावल, खड़क राम आर्य, हयात सिंह, केवल सिंह, जीसी पाठक, एमसी उप्रेती, केवी जोशी, डीएस नेगी, केएस मेहता, दीवान सिंह, सरस्वती देवी, सुनीता टम्टा, मालती पांडे, पार्वती पांडे, शोभा धपोला, विद्या कांडपाल, गोविंदी देवी, रतन सिंह शाही, महेंद्र सिंह कोश्यारी आदि मौजूद थे।