फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला पालिका के स्थायी कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
हैड़ाखान के सामने इस तरह से हो रहा पालिका कार्यालय का निर्माण। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका को तीन साल बाद अब अपना कार्यालय मिलने जा रहा है। यहां हैड़ाखान मंदिर के सामने वाली भूमि पर 2.27 करोड़ रुपये की लागत से कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्यालय के अस्तित्व में आने की उम्मीद है। बता दें कि कार्यालय अभी तक प्राथमिक शिक्षक भवन के कमरे में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

चिलियानौला नगर पालिका की घोषणा 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी। इसके पीछे मंशा यह थी कि रानीखेत कैंट की नोटिफाइड सिविल एरिया को पालिका में शामिल कर इसे बड़ी नगर पालिका बनाया जाय, लेकिन रानीखेत का मामला अभी तक रक्षा मंत्रालय में लंबित है। 2018 में चिलियानौला नगर पालिका अस्तित्व में आ गई।
कार्यालय के लिए भवन नहीं था, पहले कुछ समय यह भवन रानीखेत तहसील के एक कक्ष से संचालित हुआ। उसके बाद इसे चिलियानौला में ही प्राथमिक शिक्षक संघ के भवन में शिफ्ट किया गया। पालिका ने शासन को कार्यालय के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसके तहत 2.27 करोड़ रुपया निर्माणदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को हस्तांरित हुए, निविदाएं लगने के बाद अब कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

-स्थायी कार्यालय के लिए पेयजल निर्माण निगम निर्माणदायी संस्था को शासन से धनराशि स्वीकृत हुई। उन्हीं ने निविदाएं लगाई। पालिका की देखरेख में कार्य चल रहा है। अब कटिंग काफी हो चुकी है। अब पालिका को अपना कार्यालय मिल जाएगा।-जगदीश चंद्र, ईओ, नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें