फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाला रोड-शो

Fri, 16 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रोड शो में शामिल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और संसदीय सचिव मनोज तिवारी के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ रोड-शो निकाला। शिखर होटल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रावत सरकार की उपल्बधियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को पुन: सत्तारुढ़ करने के लिए काम करें। संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश सरकार की उपलिब्धयां रखी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और संचालन उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, आंनद बगडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, दिनेश पिलख्वाल, लता तिवारी, किरन साह, प्रीति बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण पंत, रितेश पांडे, पूरन रौतेला, अख्तर हुसैन, केवल सती, पकंज वर्मा, दीप डांगी, अरमनाथ रावत आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें