फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चोरों ने शीतलाखेत में एटीएम तोड़ा

Fri, 16 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धौलछीना के बाद अब चोरों ने शीतलाखेत स्थित एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया है। चोरों ने गुरुवार रात एसबीआई शाखा से लगे एटीएम का पैनल तोड़ डाला, लेकिन पैसा निकालने में सफल नहीं हो सके। शाखा प्रंबधक ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस और उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन


शीतलाखेत बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। स्टेट बैंक से कक्ष में एटीएम स्थापित है। एसबीआई ने आउट सोर्सिंग से यहां एटीएम स्थापित कर रखा है। गुरुवार रात चोरों ने एटीएम को निशाना बनाया। चोरों ने एटीएम का पैनल तोड़ डाला। हालांकि वह कैश बाक्स तोड़ने में सफल नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली। शीतलाखेत जैसे शांत इलाके में एटीएम तोड़ने की घटना होने से लोगों में भय व्याप्त है।

शाखा प्रबंधक विवेक पांडे ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक को भी इसकी सूचना दे दी है।  इधर व्यापार मंडल शीतलाखेत के अध्यक्ष गणेश पाठक ने एटीएम तोडने की घटना पर चिंता जताते हुए सरकार से शीतलाखेत में थाना खोलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर चोरों द्वारा 26 अगस्त की रात धौलछीना में भी एटीएम तोड़ा गया था, लेकिन वहां भी चोर एटीएम से पैसा चुराने में सफल नहीं हो सके थे। इस मामले में भी चोरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें