फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर अस्पताल प्रांगण में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अस्पताल प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्वीकृत कई विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं। बाद में मांगों को लेकर तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर का सीएचसी में उच्चीकरण नहीं किया जा रहा है, जबकि सीएचसी स्तर का भवन बन चुका है। सोमेश्वर में महिला बेस अस्पताल स्वीकृत था, लेकिन वह भी नहीं बन सका है। 2004 में पॉलीटेक्निक स्वीकृत हुआ था, जो अब तक नहीं बना है।
सोमेश्वर तहसील में स्थायी एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती करने की मांग भी अधर में लटकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

धरने पर और सभा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, बालम भाकुनी, कृष्ण सिंह बिष्ट, प्रकाश खाती, श्याम सिंह, लीला मेहरा, गिरीश कांडपाल, कमला देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें