फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत को समर्थन मिलने की उम्मीद में कांग्रेसी खुश

Tue, 10 May 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सोमेश्वर में खुशी मनाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस को निर्णायक समर्थन मिलने की उम्मीद पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने खुशी में जुलूस निकाला। चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। उन्होंने विपक्ष के साथ खड़े रहने पर सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन हासिल करने को उत्तराखंड की जनभावनाओं की जीत बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा नेताओं के कृत्य की निंदा की। बैठक में प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीपक मेहता, दीप डांगी, जीवन मेहरा, कृष्णा लटवाल, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, रमेश नेगी, भूपेंद्र भोज, हेम तिवारी, मंजुल मित्तल, पंकज वर्मा, तारु जोशी, तारु तिवारी, अख्तर हुसैन, शरद साह, दानिश खान, हिमांशु मेहता, संदीप जंगपांगी आदि मौजूद थे।

सोमेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी में चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। ढोल-नगाड़ों के साथ सोमेश्वर बाजार में जुलूस निकाला। भाजपा के पक्ष में गईं क्षेत्रीय विधायक विधायक रेखा आर्या के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, बबलू अल्मियां, हरीश लाल, राजेंद्र बोरा, बालम भाकुनी, चंद्रशेखर लोहनी, अमर सिंह, लाल सिंह बजेठा, हरीश भाकुनी, खुशाल लाल, संतोष कुमार, कुंदन बोरा, कृष्णा भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें