मासी में सोमनाथ मेले के तीसरे दिन लोक कला समिति अल्मोड़ा के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों के कार्यक्रमों की धूम रही।
अल्मोड़ा की टीम द्वारा प्रस्तुत ‘छपेली पारै भीडै़की बसंती छोरी रूमा झूमा’ गीत को दर्शकों ने खूब सराहा। टीम द्वारा इसी क्रम में ‘जय मय्या नंदा सुनंदा’, कुमाऊं का पारंपरिक कृषि नृत्य सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इसके अलावा एचएस हित बिष्ट मेमोरियल स्कूल मासी के बच्चों ने कुमाऊंनी लोक गीत ‘गौरी मुखड़ी’ आदि प्रस्तुत किए। जीजीआईसी मासी के बच्चों ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन तारा दत्त शर्मा और भूपाल सिंह ने किया। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, संतोष मासीवाल, गजेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल मासीवाल आदि थे।