फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आपत्तिजनक पोस्ट से कांग्रेसियों में नाराजगी, कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता

Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से रानीखेत में राजनीति गरमा गई है। रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की गई। कांग्रेसियों का कहना है कि उक्त पोस्ट को रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया जिससे मामला और गंभीर हो गया।
विज्ञापन

इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा रोष देखने को मिला। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली रानीखेत पहुंचे और मामले में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि पोस्ट में प्रयुक्त भाषा असंसदीय और आपत्तिजनक है जिससे करन माहरा की सामाजिक और राजनीतिक छवि को ठेस पहुंची है। साथ ही इससे समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। कांग्रेस कमेटी ने पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर सौंपने वालों में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अंकिता पंत, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, प्रेम अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, प्रमोद पाल, प्रदीप रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें