फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मनरेगा का नाम बदलने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Wed, 17 Dec 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसियों में नाराजगी है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन के पास गांधी पार्क में महात्मा गांधी के चित्र को हाथ में पकड़कर धरना दिया। केंद्र सरकार पर लोक कल्याण की योजनाओं को बंद करने की साजिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार के दो दशक पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण करना बड़ी साजिश का हिस्सा है। सरकार महात्मा गांधी के नाम को हटाने का षडयंत्र कर रही है। बिल के नए प्रावधान से ग्रामीण और अर्बन क्षेत्र के बेरोजगारों का हक छिन जाएगा। यह बदलाव लोगों को लाभ देने की बजाय सरकार की लोक कल्याणकारी योजना को बंद करने की साजिश प्रतीत हो रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, बालकृष्ण, गोविंद बिष्ट, दीपक गढि़या, महेश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें