फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में हावी हो चुका है माफिया तंत्र: भट्ट

Tue, 22 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा अल्मोड़ा जिले में प्रवेश कर गई है। जिले के लमगड़ा ब्लॉक के मोरनौला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शहरफाटक में हुई सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में माफिया तंत्र हावी हो चुका है। इससे प्रदेश का विकास होने के बजाए विनाश हो रहा है। कांग्रेस शासन से जनता तंग आ चुकी है। अब प्रदेश में परिवर्तन की बयार  है। राज्य की जनता भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है। 


उन्होंने कहा कि राज्य की जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत के भ्रष्टाचार से तंग आ गई है। चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर जनता में उत्साह देखा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।  केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की दूरगामी नीतियों के चलते उत्तराखंड की जनता में उत्साह है। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का जनता ने परेशानियों के बाद भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा के मौरनौला, शहरफाटक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जागेश्वर विधानसभा प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने और संचालन मंडल अध्यक्ष बालम कपकोटी ने किया। इस मौके पर सुभाष पांडे, मंजू बिष्ट, कमलेश बहुगुणा, हरीश कपकोटी, मुन्ना भट्ट, कुंदन नगरकोटी, प्रकाश जोशी, मदन रावत, केशव आर्या, नंदन प्रसाद, शिवराज सिंह कठायत, पूर्व विधायक बीना महराना, मोहन सिंह, चंदन सिंह, किशन सिंह, दयाकृष्ण बजेठा, हरीश बोरा, त्रिलोक रावत, मनीष कुमार, भुवन पांडे, प्रदीप बगड़वाल, चतुर सिंह बिष्ट, देवकी बिष्ट, धना धौनी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें