फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया नरसिंहबाड़ी में बूथ कमेटी का गठन

विज्ञापन
अल्मोड़ा के नरसिंहबाड़ी में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक मनोज तिवारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने सोमवार को नरसिंहबाड़ी में बूथ कमेटी का गठन किया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ कमेटियों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कमेटियों में अधिक से अधिक युवा और महिलाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को आशा भरी दृष्टि से देख रही है। कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से मध्यमवर्ग का बुरा हाल है।
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से जनता त्रस्त है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, मनोज वर्मा, मुकेश जोशी, अभिषेक रावत, प्रकाश रावत, चंद्र किरण सिंह, चंचल कोरंगा, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, दिनेश रावत, प्रेमपाल भाकुनी, संगम पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें