फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस ने केंद्र का पुतला फूंका 

Fri, 28 Apr 2017 10:37 PM IST
almora
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवादियों द्वारा जवानों की हत्या के मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है, कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका, इससे पहले शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन


गांधी चौक पर हुई सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में आतंकवाद और नक्सलवाद हावी हो रहा है, इनसे मुकाबला करते हुए जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ बातों के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है। इसके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल नहीं कसी गई तो कांग्रेसी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश पांडेय, सुंदर लाल गोयल, अगस्त लाल शाह, चरन भाई, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, गोपाल देव, हेमंत माहरा, ललित अस्वाल, यतीश रौतेला, जयंत रौतेला, दीपक पंत, दीवान सिंह नेगी, मो. शहनवाज, सोनू सिद्दिकी, कुलदीप कुमार, सोनू आर्या, हिमांशु रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें