फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूवैज्ञानिकों की राय लिए बिना उड़ा दी क्वारब की पहाड़ी : करन

Sat, 24 May 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को स्प्रिंग फील्ड स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता कर क्वारब पुल की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि संवेदनशील क्षेत्र में पहाड़ को रातों-रात बारूद से उड़ाया गया, जबकि ऐसी जगहों पर हिल कंट्रोल ब्लास्टिंग होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह सब बजट बढ़ाने के लिए किया गया और इसमें भूवैज्ञानिकों की राय तक नहीं ली गई।
विज्ञापन

मेहरा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया था। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो भवाली जाम के साथ-साथ कमिश्नर कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
करन महरा ने प्रदेश सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों की अनदेखी के लिए भी घेरा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है और मरीजों को रेफर करने में भारी दिक्कतें आती हैं। कैंची धाम के पास लगने वाला जाम आम लोगों और मरीजों दोनों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

एंबुलेंस तक इसमें फंस जाती हैं। मेहरा ने कहा कि इस जाम का असर पर्यटन और होटल व्यवसाय पर भी पड़ा है लेकिन सरकार अब तक कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं कर पाई है। वहां गोपाल सिंह देव, कुलदीप कुमार, हेमंत रौतेला, महेश आर्या, दीप उपाध्याय, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें