फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बदहाल स्वास्थ्य सुविधा पर चिंता

Tue, 27 Jan 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया स्थित आरती घाट में नशा नहीं, रोजगार दो आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ को लेकर विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। आनंद किरौला की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संयोजन समिति का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बेरोजगारी, नशाखोरी, पलायन, निजीकरण, गैरसैंण राजधानी, अंकिता भंडारी प्रकरण और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिंता जताई। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि इस तरह के आंदोलन राज्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। बताया कि एक फरवरी को दोपहर 12 बजे आरती घाट में खुली बैठक होगी। दो फरवरी को सुबह जनजागृति रैली और दोपहर को आम सभा की जाएगी। वहां जमन सिंह मनराल, नारायण सिंह बिष्ट सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें