अल्मोड़ा। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर नगर की एक महिला से 1.31 लाख ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर के नियाज गंज निवासी जरीन अख्तर ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड का ओटीपी मांग लिया। ठग को बैंक अधिकारी समझकर उसने ओटीपी बता दिया। ठग ने क्रेडिट कार्ड से 1,30,984 की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत उन्होंने बैंक को सूचित किया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे बैंक ने 1,53,903.70 की वसूली के लिए नोटिस भेज दिया है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।