महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हुकम सिंह बोरा शहीद स्मारक प्रांगण में छात्र-छात्राओं का धरना जारी है। आंदोलन तेज करते हुए छात्रों ने मंगलवार को सोमेश्वर बाजार में जुलूस निकाला। बाद में मांगों को लेकर विधायक रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा।
प्राचार्य की नियुक्ति, एमए और बीए में नए विषय सृजित करने, बीएससी की कक्षाएं संचालित करने की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं 15 फरवरी से आंदोलनरत हैं। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने सोमेश्वर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
छात्रों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा। बाद में मांगों को लेकर विधायक रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भी ज्ञापन भेजा है।
जुलस और धरना देेने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज नयाल, उपाध्यक्ष राकेश बिष्ट, नीरज जोशी, पवन जोशी, नरेंद्र नेगी, नारायण बोरा, सनद पांडे, आस्था गोस्वामी, नेहा बजेठा, संध्या, आशीष पांडे, दीपक भैसोड़ा आदि ने भाग लिया।