फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ कर 12 तोले के जेवरात साफ

Wed, 24 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीती रात ग्राम पंचायत भनोटिया में एक घर से 12 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। घटना के दिन गृह स्वामी रिश्तेदारी में कुनीगाड़ गए थे। वहां से सोमवार की शाम लौटने पर घर का ताला टूटा देख घटना की जानकारी मिली। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भनोटिया में चोरों ने रविवार की रात सेवानिवृत्त सैनिक महेशानंद कांडपाल के मकान का ताला तोड़कर 12 तोला सोना चुरा लिया।

राजस्व उप निरीक्षक नंदन सिंह करायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और बाद में अंदर रखी अल्मारी और लॉकर का ताला ताड़कर उसमें रखे 12 तोले के जेवरात चुरा ले गए।

रविवार को गृह स्वामी रिश्तेदारी में कुनीगाड़ गए थे। वहां से सोमवार की शाम लौटने पर घर का ताला टूटा देखा तो हक्के बक्के रह गए। आलमारी में रखे जेवरात साफ होने से उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


मामले में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। राजस्व उपनिरीक्षक श्री करायत ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि मामले में जांच कर शीघ्र ही चोरों का पता लगाया जाएगा। इधर चोरी की वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा है। लोगों ने चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें