फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के अधिकारियों, जवानों ने मोटर मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत अभियान चलाती एसएसबी सीमांत मुख्यालय की महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया। सड़क किनारे सफाई की गई। साथ ही अनियंत्रित कूड़े का भी निस्तारण किया। अभियान के तहत गनियाद्योली, ताड़ीखेत सहित तमाम क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य मोटर मार्ग के दोनों ओर चोक नालियों को खुलवाया गया। अभियान में लोगों ने भी योगदान दिया.
विज्ञापन

डीआईजी एमएम कांडपाल ने सीख दी कि स्वच्छता घर आंगन से आती है। यदि हम स्वच्छ रहेंगे तो जग स्वच्छ रहेगा। स्वास्थ्य के लिए भी यह अभियान बेहद जरूरी है। इस दौरान उप कमांडेंट हितेंद्र पटियाल, अधिशासी अभियंता प्रमोद चंद्र पांडेय, सहायक कमांडेंट अमर चंद्र, चंद्रजीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें