खेल महाकुंभ के तहत विजेता खिलाड़ी अतिथियों के साथ। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ में यहां ब्लॉक स्तरीय खोखो प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई।
ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में चल रहे महाकुंभ में विकासखंड के विभिन्न न्याय पंचायतों से प्रतिभागी पहुंचे हैं। बुधवार को आयोजित खोखो प्रतियोगिता में 11 न्याय पंचायतों के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में जैनोली की टीम विजेता रही।
बालक वर्ग अंडर-14 में चौकुनी का दबदबा रहा। वहीं अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में पथुली ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संयोजक प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा, डा. शिवराज सिंह बिष्ट, चंदन सिंह मेहरा, राजीव चंद्र खाती, दीप चंद्र पंत, मनमोहन देव आदि सहयोग कर रहे हैं।