फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला स्कूल से हटाए गए कर्मचारियों के आंदोलन को जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन

विज्ञापन
रानीखेत में नारेबाजी करते जीडी बिड़ला स्कूल के कर्मचारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। जीडी बिड़ला स्कूल से बगैर नोटिस 36 कर्मचारियों को निकालने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हटाए कर्मियों का पिछले आठ दिन से धरना-प्रदर्शन जारी है। इधर कर्मियों के समर्थन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा अचानक समाप्त कर दी गई जबकि उनकी रोजीरोटी सालों से स्कूल से जुड़ी हुई थी, इन हालातों में अब कैसे उनका गुजर बसर होगा। विद्यालय प्रशासन से तत्काल कर्मचारियों को बहाल करने की मांग उठाई गई। उधर, द्वाराहाट के बीटीकेआईटी में सुरक्षा कर्मचारियों का वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है।
रानीखेत चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला स्कूल में आठवें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल कर्मचारी संघ के बैनर तले दिनेश चंद्र उपाध्याय, आलोक रंजन, डुंगर सिंह, कुंदन सिंह, विष्णु सिंह, बाल किशन, नारायण सिंह, जगदीश कुमार धरने पर बैठे। चिलियानौला नगर पालिका परिषद के सभासद नवल पांडे, मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी आदि वहां समर्थन देने पहुंचे। उधर, द्वाराहाट के बीटीकेआईटी में सुरक्षा कर्मी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 20वें दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। कॉलेज प्रशासन के रवैये से कर्मचारियों में आक्रोश है। धरने पर गणेश उपाध्याय, भूपाल सिंह, केवलानंद, दीवान सिंह, गणेश पाल, राजेंद्र राणा, कैलाश राणा, इंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, महेंद्र सिंह, नवीन रावत, दयाल बजेठा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें