फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टैंकर और पिकअप से बांटा 81 हजार लीटर पानी

Tue, 04 Jun 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि योजनाओं से जलापूर्ति नहीं हो रही और टैंकर, पिकअप से पानी बांटना पड़ रहा है। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में 81 हजार लीटर पानी बांटा।
विज्ञापन


सोमवार को मौनी, शीतलाखेत, चौघानपाटा, मोतियापाथर, गिरचोला, झांकरसैम, ग्वालाकोट, सैंज, डीनापानी, गरुड़ाबाज, हवालबाग, मतगणना स्थल आईटीआई, उदयशंकर नाट्य अकादमी सहित अन्य हिस्सों और संस्थानों में जलापूर्ति ठप रही। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर और पिकअप से पानी वितरित किया। जल संस्थान के एई वीएस मेहता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजकर पानी वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें